विज्ञापन

अश्रुधारा मुक्तक

AL Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बिदाई के पहले जो भरे थे नयन,
        
                                                    
                            
बिदाई समय अश्रुधारा बनने लगी।
मानो हिमालय पिघलने लगा,
या गंगा-यमुना के संगम की धारा बहने लगी।।

जो भी धारा के सम्मुख आया,
वह बहता ही गया ,बहता ही गया।
धारा में माता आगे रहीं,
सो बहती रहीं , सो बहती रहीं।।

धारा में पिता भी बहे,
तो बहते ही गये ,
बहते ही गये।
भ्राता भी बिन बहे न रहा ,

भगिनी भी बही,
वह ऐसी बही।
वह तो फूट ही पड़ी ,
बहना हम को क्यों तुम छोड़ चलीं।

सहेलियाँ भी बिन बहे न रहीं,
वे भी धारा में बहती गईं।
जो भी पड़ा धारा के सम्मुख,
सब के दिल का मलवा बहाती गई।।

साथ में केवल अश्रु की धारा ,
उसमें सभी को डुबोती गई।
पिता के घर को रोशन कर ,
प्रियतम के घर को चली गई।

--अशर्फी लाल मिश्र , कानपुर देहात



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

437 कविताएं

View Profile

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile

Pandit Chandradutt

2936 कविताएं

View Profile