विज्ञापन

ज़िन्दगी क्या है

Akhilesh C

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            ज़िन्दगी क्या है ?
        
                                                    
                            

जिंदगी क्या है
कभी सुख तलाशती है
कभी दुःख से भागती है
कभी ख़ुशी चाहती है,
कभी सुकून खोजती हैं
---ज़िन्दगी क्या हैं

जिंदगी क्या है
दर्शन है, कला है, विज्ञान है
या अज्ञान है
भूत है, भविष्य है, वर्तमान है
या सर्व विद्यमान है
----ज़िन्दगी क्या है?

जिंदगी क्या है
वस्तु पाने की दौड़ है
या प्रतिस्पर्धा की होड़ है
पीछे छूटने का भय है
या आगे रहने का मोह है
-----ज़िन्दगी क्या है?

जिंदगी क्या है
लगता है कभी मुसीबतों का गठजोड़ है
लगता है कभी समय का जोड़ है
लगता है कभी नहीं अर्थपूर्ण है
लगता है कभी संपूर्ण है
-----ज़िन्दगी क्या है?

जिंदगी क्या है
वात्सल्य है, प्रेम है, स्नेह है,
या रिश्तेदारी है, दोस्ती है, दुनियादारी है
आदर है, सम्मान है, मान है
या जरूरत है मजबूरी है  शिष्टाचार है
----ज़िन्दगी क्या है ?

जिंदगी क्या है,
सब कुछ है,
या कुछ सब है,
कुछ प्रश्न हैं,
या सब उत्तर हैं,
ज़िन्दगी क्या है ?

- अखिलेश चंद्र जोशी

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।



 
9 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

771 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10784 कविताएं

View Profile