विज्ञापन

ठहरना ठीक होता हैं

Akash Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चलते रहने से तन थक जाता है
        
                                                    
                            
ठहरना ठीक होता है
हर बार आगे बढ़ते रहना अच्छा नहीं
ठहरना ठीक होता है
कोई कब तक काम करे
अपनी शाम यूं ही गुमनाम करे
ठहरना ठीक होता है
खामोश होकर ज़रा उसे देखना
ये आंखे मेरी आंखे थोड़ी है
इतने भीड़ में सिर्फ़ उसका दिखाई देना
नज़रो का ठहरना ठीक होता है
दुनिया से आगे निकल जाना
आसाँ नहीं किसी के दिल में रह जाना
मेरी सुनो रुक जाओ
ठहरना ठीक होता है
कभी इस दर तो कभी उस दर
अच्छा नहीं हर बार ठोकर खाना
चले जाओ मगर सुनो नजरों से दूर न होना
बस इतने दूर चले जाना
ठहरना ठीक होता है
तुम मेरी चिता पर आना
उसकी लौं को सीने से लगाना
हो सके तो सबसे अंत में जाना
सुना है ठहरना ठीक होता है
- ऐ. के. गौतम
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

priyanka samariya

8 कविताएं

View Profile

Kanojiya Manisha

10 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10819 कविताएं

View Profile