विज्ञापन

भाई-बहन का रिश्ता सबसे प्यारा

AKANKSHA MUSIC

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सबसे प्यारा भाई-बहन का रिश्ता इस जग में,
        
                                                    
                            
आता है साल में एक बार राखी का त्यौहार ।
बांधती है बहन भाई की कलाई में,
राखी का ये प्यारा बंधन अपार ।

लड़ते-झगड़ते हैं एक-दूसरे से हमेशा,
प्यार भी करते हैं सबसे ज़्यादा ।
दिखाते नहीं हैं कभी एक-दूसरे पर प्यार,
लेकिन जब आती है मुसीबत तो हो जाते है एक-दूसरे के साथ ।
यही है भाई बहन की प्यार की पहचान ।

राखी का यह बंधन कभी नहीं टूटने देंगे,
हर सुख-दुख के पल में,
एक-दूसरे के साथ हम रहेंगे ।

प्यार का बंधन है हमारा सबसे अनमोल,
भाई-बहन की ये जोड़ी सबसे निराली ।
दूर रहें या पास रहें, दिल सदा करीब रहें,
भाई-बहन का ये रिश्ता सदा सबसे प्यारा रहेगा ।
-ऋषभ कुमार साहू
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile