विज्ञापन

ख़ुश रहें मुझको मोहब्बत में रुलाने वाले।

Ajay Raikwar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अब कहाँ हैं वो मेरे ख़्वाब सजाने वाले
        
                                                    
                            
किस तरफ़ चल दिए वो साथ निभाने वाले

अब किसी से भी शिकायत नहीं करता हूँ मैं,
ख़ुश रहें मुझको मोहब्बत में रुलाने वाले।

वक़्त पड़ने पर हक़ीक़त ये खुली है हम पर,
साथ देते ही नहीं साथ जताने वाले।

हमने ख़ामोशी से हर ज़ख़्म सहा है लेकिन,
कब समझ पाएँगे ये ज़ख़्म लगाने वाले।

अब तो महफ़िल में भी तन्हाई नज़र आती है,
जाने किस सिम्त गए बज़्म सजाने वाले।

जिनके दम से कभी आबाद था दिल का आँगन,
छोड़कर चल दिए वो फूल खिलाने वाले।

हमने हर दर्द को सीने में छुपाया बरसों,
क्या समझ पाएँगे अरफ़ातؔ, सताने वाले।
-अरफ़ात बाराबंकवी
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile