विज्ञापन

अब क्या कीजिए

Afzal Khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हुस्न-ए-लब-ओ-रुख़्सार¹ क्या कीजिए, अब उनका इंतज़ार क्या कीजिए।
        
                                                    
                            
रखते हैं उनको चश्म-ए-तर² में मगर, आता नहीं ऐतबार³ क्या कीजिए।
ख़ामोशियों को जब वो पढ़ते नहीं, लफ़्ज़ों से अब इज़हार⁴ क्या कीजिए।
मंज़िल ही जब रूठी हुई हो अगर, तो रास्तों से प्यार क्या कीजिए।
चमन⁵ दिल का 'अफ़ज़ल' उजड़ ही गया, तो अब आरज़ू-ए-बहार⁶ क्या कीजिए ।
- अफ़ज़ल खान
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all