विज्ञापन

मेरी रूह का हर एक पैग़ाम।

Acharya Amit

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            साथी...
        
                                                    
                            

तेरी हर इक शर्त
तेरे जितने भी उसूल हैं,
सर झुका कर हमें 
वो सारे ही क़ुबूल हैं।
तू ही मंज़िल है मेरी, 
तू ही मेरा रास्ता,
बिन तेरे मेरे साथी, 
यह जीना फ़िज़ूल है।
कोई कहता है राधा, 
कोई कहता है मीरा,
हर किसी ने अपने-अपने 
रंग में तुझे पिरोया है।
पर कोई नहीं कहता 
कि तू कितना सादा है,
जो हर किसी के दिल में 
बस चुपचाप समाया है।
दुनिया की रस्मों की ही 
बस ये सारी बाधा है,
उलझी हुई राहों में 
हर इंसान यहाँ ज़्यादा है।
तू मिल जाए तो 
मुकम्मल हो जाए 
मेरी हर दुआ,
बिन तेरे तो मेरा 
हर एक ख्वाब भी आधा है, 
मेरे साथी।
तेरे साथ से ही रोशन है 
मेरी हर सुबह-ओ-शाम,
तुझसे ही जुड़ा है 
मेरी रूह का हर एक पैग़ाम।
अब ना कोई डर है, 
ना किसी बात की फ़िक्र है,
मेरी हर सांस में 
बस तेरा ही ज़िक्र है, 
मेरे साथी।
-आचार्य अमित 
24 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile