साथी...
तेरी हर इक शर्त
तेरे जितने भी उसूल हैं,
सर झुका कर हमें
वो सारे ही क़ुबूल हैं।
तू ही मंज़िल है मेरी,
तू ही मेरा रास्ता,
बिन तेरे मेरे साथी,
यह जीना फ़िज़ूल है।
कोई कहता है राधा,
कोई कहता है मीरा,
हर किसी ने अपने-अपने
रंग में तुझे पिरोया है।
पर कोई नहीं कहता
कि तू कितना सादा है,
जो हर किसी के दिल में
बस चुपचाप समाया है।
दुनिया की रस्मों की ही
बस ये सारी बाधा है,
उलझी हुई राहों में
हर इंसान यहाँ ज़्यादा है।
तू मिल जाए तो
मुकम्मल हो जाए
मेरी हर दुआ,
बिन तेरे तो मेरा
हर एक ख्वाब भी आधा है,
मेरे साथी।
तेरे साथ से ही रोशन है
मेरी हर सुबह-ओ-शाम,
तुझसे ही जुड़ा है
मेरी रूह का हर एक पैग़ाम।
अब ना कोई डर है,
ना किसी बात की फ़िक्र है,
मेरी हर सांस में
बस तेरा ही ज़िक्र है,
मेरे साथी।
-आचार्य अमित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X