विज्ञापन

मैने तुमसे प्यार कर लिया

Acharya Amit

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कर लिया, कर लिया…
        
                                                    
                            
मैंने तुमसे प्यार कर लिया…

कर लिया, कर लिया…
मैंने तुमसे प्यार कर लिया…
जीना-मरना अपना मैंने,
तुम्हारे नाम कर लिया।
हर धड़कन का हर एक हिस्सा,
बस तुम्हारे नाम लिख दिया…
कर लिया, कर लिया…
मैंने तुमसे प्यार कर लिया…

फिर से ख़ामोशियों में,
गूँज उठी है एक सदा,
बुझ चुकी थी जो कभी,
जलने लगी वो शमा।

थककर रुके थे जो कदम,
फिर से चलने को हैं बेक़रार,
यह सफ़र अब रुकेगा नहीं,
मंज़िल बनी है तेरा इंतज़ार।

कैसे कहूँ मैं तुमसे, कि धड़कन में
सिर्फ़ तुम हो बसे,
अब तो मेरी हर एक साँस में,
तेरे ही ख़्वाब हैं सजते…

हार लिया, हार लिया,
तेरी सादगी पे ख़ुद को हार लिया…
जीने की इस ख़्वाहिश में,
हर दर्द को गले से लगा लिया…

कर लिया, कर लिया…
मैंने तुमसे प्यार कर लिया…

चाहे अब दिल को जोड़ा जाए,
या फिर चूर-चूर तोड़ा जाए,
जो भी लिखा हो क़िस्मत में,
अब तो बस खुलकर जिया जाए।

तुम भी मिला लो रूह से रूह,
छोड़ दो दुनिया के सारे डर,
आओ बहक जाएँ इश्क़ में हम,
बन जाएँ एक-दूजे के हमसफ़र।

धर लिया, धर लिया, मैंने दिल को
तेरे पास गिरवी धर लिया।
अपना सब कुछ लुटाकर भी,
मैंने ज़िंदगी को पा लिया…

कर लिया, कर लिया…
मैंने तुमसे प्यार कर लिया…
-आचार्य अमित
22 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11255 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile