विज्ञापन

मौसम — कुछ अनकही बातें

Abhijeet Kumar Jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मौसम भी कितना अजीब होता है,
        
                                                    
                            
कभी धूप बनकर मुस्कुराता है,
कभी बादलों की ओट में छुपकर,
आँखों से चुपके बरस जाता है।
ठंडी हवा जब छूती है चेहरे को,
कुछ पुराने एहसास जगा देती है,
जो बातें कह न सके कभी हम,
वो खामोशी में कह जाती है।
बारिश की हर एक बूंद जैसे,
दिल पर कोई गीत लिखती है,
सूनी राहों पर भी जाने क्यों,
किसी के आने की आस दिखती है।
फिर मौसम बदल जाता है,
पेड़ों से पत्ते झर जाते हैं,
कुछ रिश्ते पास रहकर भी,
धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं।
शायद मौसम हमें यही सिखाता है—
कुछ भी हमेशा नहीं रहता,
दर्द हो या खुशी, धूप हो या बारिश,
हर मौसम एक दिन गुजर जाता है।
और फिर किसी अनजान सुबह,
हवा में फिर खुशबू आती है,
टूटा हुआ दिल भी चुपके से
जीने की वजह पा जाता है।
20 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

sunil kumar

181 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

594 कविताएं

View Profile

Anita Chaturvedi

161 कविताएं

View Profile