विज्ञापन

सावन महीना

Abha Dave

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धरती ने ओढ़ी है चुनरिया हरी
        
                                                    
                            
फूलों से अपनी माँग भरी
सावन की रिमझिम फुहारें पड़ी
धरा नवयौवना सी है निखरी।

शिव -पार्वती जी के मंदिर भक्ति उतरी
कांवड़िए ने भरी गंगाजल से गगरी
सोमवार का दिन हो जाता खास
व्रत, पूजा-अर्चना की आस्था गहरी।

तीज-त्योहार बन जाता घर का प्रहरी
बाजारों की रौनक से चहकती नगरी
श्रृंगार में मेंहदी का स्थान होता खास
हँसी - ठिठोली संग गूंजे गीतों में कजरी।

प्रकृति अपने हरेक रूप में सजी-सँवरी
सावन के महीने में गूंज उठती है भजन लहरी
भक्ति के संग उत्सव, खुशी जीवन का आधार
सावन के झूले संग झूमे खुशियाँ सुनहरी।

- आभा दवे
ठाणे पश्चिम,मुंबई
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3565 कविताएं

View Profile