विज्ञापन

अभिनन्दन का अभिनन्दन

Abha Chandra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अभिनन्दन का अभिनन्दन करता है देश ये सारा,
        
                                                    
                            
लौट आया है शान से भारत माँ का लाल प्यारा ।।

देश के वीर सपूतों सच में तुमसे ही ये हिन्दुस्तान है,
घर बैठकर देशभक्ति दिखाना तो बड़ा आसान है ।।

दुश्मन देश में भी जो भारत माँ की जय कह आया,
सच्चा शेर वही है वह तो तनिक नही घबराया।।

मिग-21से फाइटर जेट को पल में जिसने साधा है,
उसका रास्ता नहीं रोक पाती बड़ी से बड़ी बाधा है ।।

दिल जीत लिया है तुमने, तुमको नमन हमारा है,
शौर्य पराक्रम से डटे रहे जब जब देश ने पुकारा है ।।

आभा चन्द्रा "अनामिका"


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile