विज्ञापन

वो परखना जानते हैं

Aaradhya Garg

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो परखना जानते हैं,
        
                                                    
                            
जानते हैं परखना प्यार के जज़्बातों को,
जानते हैं परखना उन पर किए गए विश्वासों को।
परखने के लिए दिल तोड़ना जानते हैं,
और टूटे हुए दिल को अपने चरणों में ले जाकर जोड़ना भी जानते हैं।
वो परखना जानते हैं।

वो मुझ पर प्यार लुटाते हैं, मैं वहीं शीश झुकाती हूँ,
वो मुझको सबक सिखाते हैं, मैं नतमस्तक हो जाती हूँ,
वो मुस्कानों से रिझाते हैं, मैं उन्हीं में खो जाती हूँ।

वो अब मेरा इम्तिहान लें या मुझे पनाह दें,
मेरी हर साँस उनकी रज़ा में राज़ी है।
वो तराशना जानते हैं, मैं तराशे जाने को राज़ी हूँ,
वो निखारना जानते हैं, मैं निखरने को राज़ी हूँ,
वो परखना जानते हैं, मैं परखे जाने को राज़ी हूँ,
मैं परखे जाने को राज़ी हूँ।

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7393 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13121 कविताएं

View Profile