विज्ञापन

विश्व मानवाधिकार दिवस विशेष: इंसानियत पर कहे गये चुनिंदा शेर...

रत्नेश मिश्र

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  इसी लिए तो यहाँ अब भी अजनबी हूँ मैं 
तमाम लोग फ़रिश्ते हैं आदमी हूँ मैं 
- बशीर बद्र

प्यार की चाँदनी में खिलते हैं
दश्त-ए-इंसानियत के फूल हैं हम
- मसूद मैकश मुरादाबादी

आदमी के पास सब कुछ है मगर
एक तन्हा आदमिय्यत ही नहीं
- जिगर मुरादाबादी
विज्ञापन

उस के दुश्मन हैं बहुत आदमी अच्छा होगा 
वो भी मेरी ही तरह शहर में तन्हा होगा 
- निदा फ़ाज़ली

रखते हैं जो औरों के लिए प्यार का जज्बा
वो लोग कभी टूट कर बिखरा नहीं करते
- अज्ञात 

कुछ मेरे बाद और भी आएंगे काफिले,
कांटे यह रास्ते से हटा लूं तो चैन लूं
- तसव्वुर किरतपुरी 

आदमी का आदमी हर हाल में हमदर्द हो 
इक तवज्जोह चाहिए इंसाँ को इंसाँ की तरफ़ 
- हफ़ीज़ जौनपुरी

आसमानों से बरसता है अंधेरा कैसा?
अपनी पलकों पे लिए जश्ने-चिरागां चलिए
- अली सरदार जाफ़री 

आपसे झुक के जो मिलता होगा,
उसका कद आपसे ऊंचा होगा। 
- अहमद नदीम कासमी 

मत सहल हमें जानो फिरता है फ़लक बरसों 
तब ख़ाक के पर्दे से इंसान निकलते हैं 
- मीर तक़ी मीर

घरों पे नाम थे नामों के साथ ओहदे थे
बहुत तलाश किया कोई आदमी न मिला
- बशीर बद्र

इस दौर में इंसान का चेहरा नहीं मिलता
कब्र से मैं नक़ाबों की तहें खोल रहा हूं
- मुग़ीसुद्दीन फ़रीदी

नई मंज़िल नया जादू उजाला ही उजाला
दूर तक इंसानियत का बोल-बाला
- मोहम्मद अली असर

मेरी रुस्वाई के अस्बाब हैं मेरे अंदर 
आदमी हूँ सो बहुत ख़्वाब हैं मेरे अंदर 
- असअ'द बदायुनी

ज़मीं ने ख़ून उगला आसमाँ ने आग बरसाई 
जब इंसानों के दिल बदले तो इंसानों पे क्या गुज़री 
- साहिर लुधियानवी
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all