हिंदी और उर्दू साहित्य में बड़े कवियों और शायरों ने इश्क, दुनिया, दोस्ती, असबाब, गम, बेवफाई, रुसवाई सहित कई पहलुओं पर अपनी कविताएं और शायरी लिखी हैं। काव्य चर्चा सेक्शन के तहत हम सीरीज में 20 बड़े शायरों के 20 बेहतरीन शेर पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में यह पांचवीं सीरीज आपको रोमांचित करेगी।
अब दिल की तमन्ना है तो ऐ काश यही हो
आँसू की जगह आँख से हसरत निकल आए
-अहमद फ़राज़
विज्ञापन
वो चाँद है तो अक्स भी पानी में आएगा
किरदार ख़ुद उभर के कहानी में आएगा
-इक़बाल साजिद
ये मोहब्बत का फ़साना भी बदल जाएगा
वक़्त के साथ ज़माना भी बदल जाएगा
-अज़हर लखनवी
होगा किसी दीवार के साए में पड़ा 'मीर'
क्या काम मोहब्बत से उस आराम-तलब को
-मीर तक़ी मीर
कभी जो ख़्वाब था वो पा लिया है
मगर जो खो गई वो चीज़ क्या थी
जावेद अख़्तर
दूर से ही बस दरिया दरिया लगता है
डूब के देखो कितना प्यासा लगता है
तन्हा हो तो घबराया सा लगता है
भीड़ में उस को देख के अच्छा लगता है
-वसीम बरेलवी
मुसाफ़िर के रस्ते बदलते रहे
मुक़द्दर में चलना था चलते रहे
मेरे रास्तों में उजाला रहा
दिए उस की आँखों में जलते रहे
-बशीर बद्र
आई होगी किसी को हिज्र में मौत
मुझको तो नींद भी नहीं आती
-अकबर इलाहाबादी
अपनी गली में मुझ को न कर दफ़्न बाद-ए-क़त्ल
मेरे पते से ख़ल्क़ को क्यूँ तेरा घर मिले
-गालिब
है बहुत अँधियार अब सूरज निकलना चाहिए
जिस तरह से भी हो ये मौसम बदलना चाहिए
रोज़ जो चेहरे बदलते है लिबासों की तरह
अब जनाज़ा ज़ोर से उन का निकलना चाहिए
-गोपाल दास नीरज
है आज ये गिला कि अकेला है 'शहरयार'
तरसोगे कल हुजूम में तन्हाई के लिए
-शहरयार
अब अपना इख़्तियार है चाहे जहाँ चलें
रहबर से अपनी राह जुदा कर चुके हैं हम
-फैज अहमद फैज
न मिट सका न मिटेगा कभी निशाँ मेरा
लिया अजल ने कई बार इम्तिहाँ मेरा
-जिगर बरेलवी
'कैफ़' परदेस में मत याद करो अपना मकाँ
अब के बारिश ने उसे तोड़ गिराया होगा
-कैफ भोपाली
बीमार को मरज़ की दवा देनी चाहिए
मैं पीना चाहता हूँ पिला देनी चाहिए
अल्लाह बरकतों से नवाज़ेगा इश्क़ में
है जितनी पूँजी पास लगा देनी चाहिए
-राहत इंदौरी
नहीं किया तो कर के देख
तू भी किसी पे मर के देख
हुस्न के बिखरे फूलों से
दिल की झोली भर के देख
-साहिर लुधियानवी
आईना देख अपना सा मुँह ले के रह गए
साहब को दिल न देने पे कितना ग़ुरूर था
-गालिब
ये भी पढ़े-
ये हैं 20 बड़े शायरों के 20 बेहतरीन शेर...सीरीज-4
ये हैं 20 बड़े शायरों के 20 बेहतरीन शेर ...सीरीज-3