विज्ञापन

ये हैं 20 बड़े शायरों के 20 बेहतरीन शेर...सीरीज़-4

काव्य डेस्क

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  हिंदी और उर्दू साहित्य में बड़े कवियों और शायरों ने इश्क, दुनिया, दोस्ती, असबाब, गम, बेवफाई, रुसवाई सहित कई पहलुओं पर अपनी कविताएं और शायरी लिखी हैं। काव्य चर्चा सेक्शन के तहत यहां हम सीरीज में 20 बड़े शायरों के 20 बड़े शेर पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में यह चौथी सीरीज आपको रोमांचित करेगी।

हम ने सीने से लगाया दिल न अपना बन सका
मुस्कुरा कर तुम ने देखा दिल तुम्हारा हो गया
-जिगर मुरादाबादी
 
विज्ञापन

कभी ख़ुद पे कभी हालात पे रोना आया
बात निकली तो हर इक बात पे रोना आया
-साहिर लुधियानवी


टूटे बुत मस्जिद बनी मिस्मार बुतख़ाना हुआ
जब तो इक सूरत भी थी अब साफ़ वीराना हुआ
-रिन्द लखनवी
 

आसमाँ कुछ भी नहीं अब तेरे करने के लिए
मैं ने सब तैयारियाँ कर ली हैं मरने के लिए
-शहरयार


अज़ीज़ इतना ही रक्खो कि जी सँभल जाए
अब इस क़दर भी न चाहो कि दम निकल जाए
-उबैदुल्लाह अलीम

दीवारों से मिल कर रोना अच्छा लगता है
हम भी पागल हो जाएँगे ऐसा लगता है
-क़ैसर-उल जाफ़री

आज तो दिल के दर्द पर हँस कर
दर्द का दिल दुखा दिया मैंने
-ज़ुबैर अली ताबिश

अब तो ये भी नहीं रहा एहसास
दर्द होता है या नहीं होता
-जिगर मुरादाबादी

चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आए
ख़ुदा हाफ़िज़ कहा बोसा लिया घर से निकल आए
-फ़ुज़ैल जाफ़री

वही फिर मुझे याद आने लगे हैं
जिन्हें भूलने में ज़माने लगे हैं
-ख़ुमार बाराबंकवी


दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है
लम्बी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है
-फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

मिरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा
इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा
-अमीर क़ज़लबाश

रात को जीत तो पाता नहीं लेकिन ये चराग़
कम से कम रात का नुक़सान बहुत करता है
-इरफ़ान सिद्दीक़ी

इसी शहर में कई साल से मिरे कुछ क़रीबी अज़ीज़ हैं
उन्हें मेरी कोई ख़बर नहीं मुझे उन का कोई पता नहीं
-बशीर बद्र


जिसे इश्क़ का तीर कारी लगे
उसे ज़िंदगी क्यूँ न भारी लगे
-वली मोहम्मद वली
 

बहुत पहले से उन क़दमों की आहट जान लेते हैं
तुझे ऐ ज़िंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं
-फ़िराक़ गोरखपुरी

यूँ तो मरने के लिए ज़हर सभी पीते हैं
ज़िंदगी तेरे लिए ज़हर पिया है मैंने
-ख़लील-उर-रहमान आज़मी

बुत-ख़ाना तोड़ डालिए मस्जिद को ढाइए
दिल को न तोड़िए ये ख़ुदा का मक़ाम है
-हैदर अली आतिश

दिल टूटने से थोड़ी सी तकलीफ़ तो हुई
लेकिन तमाम उम्र को आराम हो गया
अज्ञात

उस की आँखों में भी काजल फैल रहा है
मैं भी मुड़ के जाते जाते देख रहा हूँ
-जावेद अख़्तर

 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all