विज्ञापन

ये हैं टॉप 20 शायरों के 20 बड़े शेर-सीरीज 2...

काव्य डेस्क

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  हिंदी और उर्दू साहित्य में बड़े से बड़े कवियों और शायरों ने इश्क, दुनिया, दोस्ती, असबाब, गम, बेवफाई, रुसवाई सहित कई पहलुओं पर अपनी कविताएं और शायरी लिखी हैं। काव्य चर्चा सेक्शन के तहत यहां हम दूसरी सीरीज में 20 बड़े शायरों के 20 बड़े शेर पेश कर रहे हैं। 

वसीम सदियों की आंखों में देखिए मुझको
वो लफ्ज हूं जो कभी दास्तां नहीं होता  
-वसीम बरेलवी
विज्ञापन

ये कौन शख्स है, ये किस कदर अकेला है 
ये शख्स भीड़ में अक्सर दिखाई देता है 
-जका सिद्दीकी 

तलवे जख्मी होने दे 
फूलों पर मत पांव रख 
-नसीम सहर 
 

तुम्हारे बाद न देखा गया किसी का मिलाप
उड़ा दिए हैं परिंदे शजर पे बैठे हुए 
-अज्ञात 

मैं सो भी जाऊं तो क्या, मेरी बंद आंखों में
तमाम रात कोई जागता लगे हैं मुझे  
-जां निसार अख्तर 
 

वो एक चेहरा तो नहीं सारे जहां में 
जो दूर है वो दिल से उतर क्यों नहीं जाता 

मैं अपनी ही उलझी हुई राहों का तमाशा
जाते हैं उधर सब, मैं उधर क्यों नहीं आता 
-निदा फाजली 
 

अनोखी वजह है सारे जमाने से निराले हैं 
यह आशिक कौन सी बस्ती के यारब रहने वाले हैं 
-अल्लामा इकबाल 

इक चीज थी जमीर जो वापस न ला सका
लौटा तो है जरूर वो दुनिया खरीद कर 
-कमर इकबाल 

हर एक बच्चा अदब करने लगा है 
बुढ़ापा मुझमें शायद आ गया है 
-सैय्यद सईद अख्तर

कलाम करते हैं दर, बोलती हैं दीवारें 
अजीब सूरतें होती हैं इंतिजार में भी 
-महशर बदायूंनी 

दुश्मनी का सफर एक कदम दो कदम 
तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएंगे 
-बशीर बद्र 


गरीब के मकानों में सियासत खूब चलती है 
कहीं पर आग रख देना कहीं पर चांदनी रखना 
-इंतजार गाजीपुरी 

खैर गुजरी कि तू नहीं दिल में 
अब कोई आरजू नहीं दिल में 
-अल्हड़ बीकानेरी 

हर खुशी की आंख में आंसू मिले 
एक ही सिक्के के दो पहलू मिले
अपने अपने हौसले की बात है 
सूर्य से लड़ते हुए जुगनू मिले 
-जहीर कुरैशी 
 

अजीब शख्स है नाराज हो के हंसता है 
मैं चाहता हूं खफा हो तो वो खफा ही लगे 
-बशीर बद्र 

रात बाकी थी जब वो बिछड़े थे 
कट गई उम्र, रात बाकी है 
-खुमार बाराबंकवी 

यूं न मुरझा कि मुझे खुद पे भरोसा न रहे 
पिछले मौसम में तेरे साथ खिला हूं मैं भी 
-मजहर इमाम 

ये एक अब्र का टुकड़ा कहां कहां बरसे 
तमाम दश्त ही प्यासा दिखाई देता है 
-शकेब जलाली 

शाद तो क्या बर्बाद करोगे
लो दिल लो क्या याद करोगे 
-असर लखनवी 

कोई आज तक न समझा कि शबाब क्या है 
यही उम्र जागने की यहीं नींद का जमाना
-नुसूर वाहिदी 

हाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हूं मैं
भीड़ बहुत है इस मेले में खो सकता हूं मैं 
-आलम खुर्शीद 

जिंदगी पर कहे गए ये 25 शेर आपको महका देंगे... 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all