हिंदी और उर्दू साहित्य में बड़े से बड़े कवियों और शायरों ने इश्क, दुनिया, दोस्ती, असबाब, गम, बेवफाई, रुसवाई सहित कई पहलुओं पर अपनी कविताएं और शायरी लिखी हैं। काव्य चर्चा सेक्शन के तहत यहां हम सीरीज में 20 बड़े शायरों के 20 बड़े शेर पेश कर रहे हैं। तीसरी सीरीज आपको रोमांचित करेगी ।
इस सादगी पे कौन न मर जाए ऐ ख़ुदा
लड़ते हैं और हाथ में तलवार भी नहीं
मिर्जा गालिब
विज्ञापन
तमाम उम्र मेरा दम इसी धुएं में घुटा
वो इक चिराग था, मैंने उसे बुझाया है
बशीर बद्र
अब थकन पांव की जंजीर बनी जाती है
राह का खौफ ये कहता है कि चलते रहिए
मेराज फैजाबादी
अजल तो मुफ्त में बदनाम है जमाने में
कुछ उनसे पूछ जिन्हें जिंदगी ने मारा है
फैज अहमद फैज
शहर वालों की मोहब्बत का मैं कायल हूं मगर
मैंने जिस हाथ को चूमा वही खंजर निकला
अहमद फराज
ये हुनर भी बड़ा जरूरी है
कितना झुक कर किसे सलाम करो
हफीज मेरठी
उसे किसी की मुहब्बत का एतिबार नहीं
उसे जमाने ने शायद बहुत सताया है
बशीर बद्र
खुश्बू की तरह जीना भी आसान तो नहीं
फूलों से कतरा-कतरा निचोड़ा गया मुझे
नसीम निकहत
उस शख्स के गम का कोई अंदाजा लगाए
जिसको कभी रोते हुए देखा न किसी ने
वकील अख्तर
जुल्म होता था तो जंजीर हिला देते थे
आज तो होंठ हिलाने से भी डर लगता है
के आर ज्या
इक शजर ऐसा मुहब्बत का लगाया जाए
जिसका हम साए के आंगन में भी साया जाए
जफर जैदी
घर से मस्जिद है बहुत दूर, चलो यूं कर लें
किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाए
निदा फाजली
सूरज के हम सफर जो बने हो तो सोच लो
इस रास्ते में प्यास का दरिया भी आएगा
कतील शिफाई
आप आए जिंदगी में जिंदगी अच्छी लगी
आप जब रूखसत हुए तो मौत ही अच्छी लगी
कमर जलालाबादी
सूखी जामुन के पेड़ के रस्ते
छत ही छत पर से जा रहा है चांद
गुलजार
जमाना बड़े शौक से सुन रहा था
हमीं सो गए दास्तां कहते कहते
साकिब लखनवी
बुलंदियों पे पहुंचना कोई कमाल नहीं
बुलंदियों पे ठहराना कमाल होता है
अशोक साहिल
बहुत मुश्किल है दुनिया का संवरना
तेरे जुल्फों का पेंचो खम नहीं
मजाज
खंजर चले किसी पे तड़पते हैं हम अमीर
सारे जहां का दर्द हमारे जिगर में है
अमीर मीनाई
हमारे सर की फटी टोपियों पे तंज न कर
हमारे ताज अजायब घरों में रखे हैं
राहत इंदौरी
हवा घरों में कहां इतनी तेज चलती है
उसे तो सिर्फ हमारा दिया बुझाना था
सागर आजमी