विज्ञापन

 क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है: भगत सिंह

काव्य डेस्क

Literature Sahitya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  विचार ही वे हथियार थे जिनकी बदौलत शहीद भगत सिंह का संपूर्ण जीवन देश और दुनिया के अविस्मरणीय बन गया। भगत सिंह के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत उनके विचार ही हैं। क्रांति की ज़रूरत उन्होंने कभी बम-बारूद के दम पर महसूस नहीं की बल्कि वे तो कहा करते थे- 'बम और पिस्तौल से क्रांति नहीं आती। क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।' प्रस्तुत हैं भगत सिंह के चुनिंदा क्रांतिकारी विचार....

"मैं इस बात पर ज़ोर देता हूं कि मैं महत्वाकांक्षा, आशा और जीवन के प्रति आकर्षण से भरा हुआ हूं। पर मैं ज़रूरत पड़ने पर ये सब त्याग सकता हूं और वही सच्चा बलिदान है।"
विज्ञापन

अगर बहरों को सुनाना है तो आवाज़ को बहुत ज़ोरदार होना होगा। जब हमने बम (असेंबली में) गिराया था तो हमारा मकसद किसी को मारना नहीं था। हमने अंग्रेजी हुकूमत पर बम गिराया था। 

"क्या तुम्हें पता है कि दुनिया में सबसे बड़ा पाप गरीब होना है? गरीबी एक अभिशाप है, यह एक सजा है"

बम और पिस्तौल से क्रांति नहीं आती। क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है। 

"राख का हर कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।"

"प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं।"

"जो भी विकास के लिए खड़ा है उसे हर चीज की आलोचना करनी होगी, उसमें अविश्वास करना होगा और उसे चुनौती देनी होगी।"

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all