विज्ञापन

मौसम की रूमानियत पर कहे अल्फ़ाज़

दीपाली अग्रवाल

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

तुम्हारे साथ ये मौसम फ़रिश्तों जैसा है
तुम्हारे बाद ये मौसम बहुत सताएगा
- बशीर बद्र


मैं आख़िर कौन सा मौसम तुम्हारे नाम कर देता
यहां हर एक मौसम को गुज़र जाने की जल्दी थी
- राहत इंदौरी

विज्ञापन

एक मौसम की कसक है दिल में दफ़्न
मीठा मीठा दर्द सा है मुस्तक़िल
- इफ़्तिख़ार राग़िब


रंग ख़ुश्बू और मौसम का बहाना हो गया
अपनी ही तस्वीर में चेहरा पुराना हो गया
- खालिद गनी

उसी दरख़्त को मौसम ने बे-लिबास किया
मैं जिस के साए में थक कर उदास बैठा था
- इम्तियाज़ साग़र


ख़बर है कि आया गुलाबों का मौसम
गुलों के बदन पर है कांटों का मौसम
- साइमा बुख़ारी

खिड़की खोल के देखो मौसम अच्छा है
चिड़ियो पर फैलाओ मौसम अच्छा है
- फ़रहत ज़ाहिद


आज मौसम बड़ा सुहाना है
याद आया कोई फ़साना है
- हर्षल ग़ाफ़िल

बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओ
हर इक जानिब तिरा ग़म है कभी मिलने चले आओ
- अदीम हाशमी


अब कैफ़ियत ओ रंग नज़र आई जो दुनिया
मौसम नया फिर अपने ही अंदर से निकाला
- असलम महमूद

5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile