विज्ञापन

 'मरीज़' के बिना गुजराती ग़ज़ल की बातचीत संभव नहीं, पढ़िए चुनिंदा अशआर... 

रत्नेश मिश्र

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  अब्बास अब्दुल अली वासी 'मरीज़' के बिना गुजराती ग़ज़ल की बातचीत संभव नहीं है। हुआ कुछ यूं कि एक मरीज़ को ऑपरेशन थियेटर में लाया जाता है, पैर में फ्रैक्चर है, ऑपरेशन होना है, ऑपरेशन करनेवाले डॉक्टर हैं डॉ. मेहता, जो मरीज़ को देखते ही पहचान जाते हैं कि यह मरीज़ तो 'मरीज़' हैं ...गुजराती के मशहूर शायर ...! और डॉ. ऑपरेशन थिएटर में मरीज़ साहब को 'कुछ सुनाइए' कहते हैं, मरीज़ साहब अर्ज करते हैं-

मत मांग उस से औकात से ज्यादा ज़िंदगी,
एक पल ऐसा देगा बिता नहीं पायेगा... 
विज्ञापन

मरीज़ याने अब्बास अब्दुलअली वासी (1917-83)। मरीज़ साहब को शिक्षण में खास रूचि नहीं थी। स्कूल के पीरियड छोड़ कर वो सूरत रेलवे स्टेशन पर जा कर ट्रेन को आते-जाते निहारा करते थे....स्कुल की पढ़ाई दूसरी कक्षा तक ही हुई.....उनकी बड़ी बहन ने बेटी को जन्म दिया उस मौके पर 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली कविता लिखी थी। 15 साल की उम्र में तो मुंबई आ कर रबर के जूतें बनाती कम्पनी 'युनिवार्सल रबर वर्क्स' में काम करने लगे.....हालांकि तनख़्वाह बहुत कम थी पर स्कूली पढ़ाई में रूचि न रखनेवाले मरीज़ साहब को साहित्य का शौक ऐसा था कि उस मामूली तनख़्वाह में से वो अक्सर उर्दू, गुजराती और अंग्रेजी किताबें खरीदते रहते, उनके पास हमेशा अंग्रेजी, गुजराती और उर्दू भाषा की डिक्शनरी रहा करती थी......

मरीज़ साहब के अशआर इतने शादे और सरल शब्दों में पेश होते थे कि 'आँखों से काजल चुरा ले और पता भी न चले'। पेश है मरीज़ साहब के कुछ चुनिंदा अशआर- 

इस से अधिक प्रेम का कोई मुआवज़ा नहीं,
उन्हें भुला देने की उन से रजामंदी मिल गई

बस दुर्दशा का इतना आभार होता है,
जिसे भी मिलूँ, मुझ से समझदार होता है

 

मेरा मयखाना भला, जब चाहूँ निकल पाऊं
शेख जी, काबे में तो चारों ओर दीवार है

सदा की शान्ति कहाँ है मेरे नसीब में..?
कभी कभी जरा होश में भी आ जाता हूँ

एक पल भी उस के बिना चलता नहीं था 'मरीज़'
कौन जाने कैसे सारी ज़िंदगी चली गई

गरीबों के जीवन में ऐसा ज़हर घोलना या रब...!
मौत का घूंट पी ले उसका जीवन चूसने वाले

'मरीज़' गुजराती कविता का वो चमन है जिसकी  खुश्बू पड़ोसियों में ना बांटने पर क़यामत के दिन जवाब देना भारी पड़ जाएगा। पेश है उनकी एक ग़ज़ल- 

कोई ऐसा दिलदार जहां में नज़र आये 
हाथ बंटा दे पर लाचार ना बनाये

हमदर्द बन जाए जरा साथ में आये  
ये क्या कि सभी दूर से ही रास्ते बताये !

उसे क्या पता, किसकी नज़र प्यासी रह गयी? 
जो भीगे में चले और ना पर्दा उठाये

सब से अव्वल मक़ाम है वो वस्ल का 
कहने को हो बहुत और कुछ याद ना आये

बातों का हुनर सीखे आप के आशिक से कोई 
करें एक बात उसमें कई बात छुपाये

हो रोने की ज़रूरत वहाँ सूखे नैन हो
और हंसता रहूँ वहाँ जहां ना हंसी आये

है मेरी परेशानियों की ये एक ही वजह 'मरीज़' 
खुद से ही रूठा हूँ मैं, मुझे कौन मनाये...?


http://betweenthelines-raju.blogspot.com/2011/11/blog-post_13.html से साभार
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile