विज्ञापन

अलग-अलग मुद्दों पर शायरों के अल्फ़ाज़

दीपाली अग्रवाल

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  आईना 
दूसरों पर अगर तब्सिरा कीजिए
सामने आईना रख लिया कीजिए
- ख़ुमार बाराबंकवी


आसमान
यूं जो तकता है आसमान को तू
कोई रहता है आसमान में क्या
- जौन एलिया
विज्ञापन

कश्ती 
अच्छा यक़ीं नहीं है तो कश्ती डुबा के देख
इक तू ही नाख़ुदा नहीं ज़ालिम ख़ुदा भी है
- क़तील शिफ़ाई


कांटा
कांटों से दिल लगाओ जो ता-उम्र साथ दें
फूलों का क्या जो सांस की गर्मी न सह सके
- अख़्तर शीरानी

ख़त
अंधेरा है कैसे तिरा ख़त पढ़ूं
लिफ़ाफ़े में कुछ रौशनी भेज दे
- मोहम्मद अल्वी


ख़्वाब
तुम्हारे ख़्वाब से हर शब लिपट के सोते हैं
सज़ाएं भेज दो हम ने ख़ताएं भेजी हैं
- गुलज़ार

ग़म और ख़ुशी
ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहां
मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया
- साहिर लुधियानवी


घर
अब कौन मुंतज़िर है हमारे लिए वहां
शाम आ गई है लौट के घर जाएं हम तो क्या
- मुनीर नियाज़ी

चराग़
रात को जीत तो पाता नहीं लेकिन ये चराग़
कम से कम रात का नुक़सान बहुत करता है
- इरफ़ान सिद्दीक़ी


शजर
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए
शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए
- तारिक़ नईम

6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all