चाय की प्याली में नीली टेबलेट घोली
सहमे सहमे हाथों ने इक किताब फिर खोली
- बशीर बद्र
आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया
आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैं ने
- तरुणा मिश्रा
विज्ञापन
सामने रख के चाय की प्याली
चुस्की चुस्की तिरी कमी चक्खी
- नाहीद अख़्तर बलूच
चाय पीना तो इक बहाना था
आरज़ू दिल की तर्जुमानी थी
- ईमान क़ैसरानी
ठंडी चाय की प्याली पी के
रात की प्यास बुझाई है
- रईस फ़रोग़
आज मौसम भी ख़ूब ठहरा है
एक चाय का कप बनाओ तो
- सफ़ीया चौधरी
सख़्त सर्दी में चाय ऑर्डर की
हम ने मौसम से ले लिया बदला
- ईमान क़ैसरानी
चाय में उस के पिस्ताँ थे
मेरा बदन पानी में था
- आदिल मंसूरी
हम इतनी गर्म-जोशी से मिले थे
हमारी चाय ठंडी हो गई थी
- ख़ालिद महबूब
शब ढली उठने लगे होटल से लोग
चाय का ये दौर इस के नाम पर
- नासिर शहज़ाद
तेरी टेंशन में पीना भूल गई
चाय तो सामने रखी हुई थी
- ज़हरा क़रार
हम जहाँ चाय पीने जाते थे
क्या वहाँ अब भी आया करते थे
- वसी शाह
तेरे हाथ की चाय तो पी थी
दिल का रंज तो दिल में रहा था
- नासिर काज़मी