तुमको देखा आज तो
अश्रु रात भर झड़े,
स्वप्न जो नयनों में बसे थे
धीरे-धीरे सिसकने लगे।
जिंदगी के इस सफर में
हम पतंगें बन जलें,
अधर तो कुछ कह न सके
और नयन लजा कर रह गए।
जो विरह-वेदना थी
आंसुओं से उसे लिखा,
रात भर रोए बहुत हम
और सुबह मुस्कुराते थे खड़े।
इस कहानी को कहीं न लिखा
ना ही साझा किया,
दर्द के दरिया में बह कर
खुद को सुनाते रह गए।
~ राकेश धर द्विवेदी