विज्ञापन

World Cup 2023 : प्रवीण पाण्डेय द्वारा वर्ल्डकप पर लिखी गई शानदार कविता

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  भारतीय रक्त में उबाल है
जोश जोश जोश बेमिसाल है
एक एक साल का कठोर तप
एक राग एक मंत्र एक जप
वर्ल्डकप वर्ल्डकप वर्ल्डकप
विज्ञापन

श्वास श्वास ले रही हिलोर है
आस जीत की हरेक ओर है
चूकना नहीं अचूक वार से
शोर शोर शोर शोर शोर है
आज काम काज है हरेक ठप
वर्ल्डकप वर्ल्डकप वर्ल्डकप

आज सर्वकार्यसिद्धि योग है
जीत वीर का प्रसिद्ध भोग है
देव की कृपा सदैव साथ है
मिट गया हरेक शोक रोग है
आखिरी बची हुई यही तड़प
वर्ल्डकप वर्ल्डकप वर्ल्डकप
 

शत्रु की कलाइयाँ मरोड़ दो
रणविजय करो कि राह मोड़ दो
घाव दो वही कि जो भरे नहीं
टाँग पर रखो कि टाँग तोड़ दो
पक्ष दूसरा न फिर सके पनप
वर्ल्डकप वर्ल्डकप वर्ल्डकप

-प्रवीन पाण्डेय
 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile