विज्ञापन

Jaishankar Prasad Poetry: निश्छल प्रेम-कथा कहती हो

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            ले चल वहाँ भुलावा देकर, मेरे नाविक! धीरे-धीरे। 
        
                                                    
                            

जिस निर्जन में सागर लहरी, अंबर के कानों में गहरी— 
निश्छल प्रेम-कथा कहती हो, तज कोलाहल की अवनी रे! 

जहाँ साँझ-सी जीवन-छाया ढीले अपनी कोमल काया, 
नील नयन से ढुलकाती हो, ताराओं की पाँति घनी रे! 

जिस गंभीर मधुर छाया में—विश्व चित्र-पट चल माया में— 
विभुता विभु-सी पड़े दिखाई दुख-सुख वाली, सत्य बनी रे! 

श्रम-विश्राम क्षितिज बेला से—जहाँ सृजन करते मेला से, 
अमर जागरण उषा नयन से—बिखराती हो ज्योति घनी रे! 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

26 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile