विज्ञापन

ज्ञानेन्द्रपति: समय सफ़ेद करता है तुम्हारी एक लट

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

समय सफ़ेद करता है


तुम्हारी एक लट 
तुम्हारी हथेली में लगी हुई मेंहदी को
खीच कर
उससे रंगता है तुम्हारे केश

समय तुम्हारे सर में
भरता है
समुद्र-उफ़न उठने वाला अधकपारी का दर्द
कि तुम्हारा अधशीश
दक्षिण गोलार्ध हो पृथ्वी का
खनिज-समृद्ध होते हुए भी दरिद्र और संतापग्रस्त

समय,लेकिन
निहारिका को निहारती लड़की की आँखें
नहीं मूंद पाता तुम्हारे भीतर

तुम,जो खुली क़लम लिए बैठी हो
औंजाते आँगन में
तुम, जिसकी छाती में
उतने शोकों ने बनाये बिल
जितनी ख़ुशियों ने सिरजे घोंसले 

एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile