विज्ञापन

Geet Chaturvedi Poetry: दुनिया बेसुरे संगीत से सम्मोहित है

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  दुनिया बेसुरे संगीत से सम्मोहित है 
और तुम मेरी छुअन से बुना गया मौन 

मेरे सपने मछलियों की तरह हैं 
नींद से बाहर साँस नहीं ले पाते 

एक बगुला घात लगाकर बैठा रहता है 
मेरी नींद के जल-तल पर 

वक़्त गुज़रता जाता है 
वक़्त को गुज़रने के लिए जाने कितने पल चाहिए 
मैं वक़्त से तेज़ हूँ, एक पल में गुज़र जाऊँगा 
 
विज्ञापन

जाने से पहले तुम्हें क्या दूँगा? 
मेरे सपने तो बगुले खा जाएँगे 

तुम कहती हो, मासूमियत? अरे नहीं! 
प्यार वह फल है, जिस पर मासूमियत का छिलका होता है 
और बिना छिलका उतारे इस फल को खाया नहीं जाता 

यह जो मेरा जिस्म है 
इसे उगाने में मुझे बरसों लगे हैं 
दिल तो ख़ैर मेरा जन्मजात ऐसा ही है, 
क़दम-क़दम पर ज़ख़्मी होता 

माँगोगी, तो भी यह जिस्म नहीं दे पाऊँगा, 
आग का इस पर बरसों से दावा है 

यह दिल देता हूँ, इसे एहतियात से रखना 
कि यह उसका है, जिसने सपने देखे थे 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13656 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11318 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile