विज्ञापन

Geet Chaturvedi Poetry: दो अजीब और अविश्वसनीय चीज़ों को जोड़ने का काम

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                   अजीब और अविश्वसनीय चीज़ों को जोड़ने का काम करते हैं—
उम्मीद और स्वप्न 
बुनियाद में बैठा भ्रम विश्वास का सहोदर है
उस कु़रबत का आलिंगन 
जो तमाम दूरियों से भी ता-उम्र निराश नहीं होती

कहा था, काँच हूँ, पार देख लोगे तुम मेरे 
मेरी पीठ पर क़लई लगाकर ख़ुद को भी देखोगे बहुत सच्चा 
जिस दिन टूटूँगा, गहरे चुभूँगा, किरचों को बुहारने को ये उम्र भी कम लगेगी 

तुमसे प्रेम करना हमेशा अपने भ्रम से खिलवाड़ करना रहा

स्वप्न में हुए एक सुंदर प्रणय को उचक कर छू लेना चाहता हूँ
लेकिन चंपा मेरी उचक से परे खिलती है

मैं उसकी छाँव में बैठा उसके झरने की प्रतीक्षा करता हूँ
एक अविश्वसनीय सुगंध 
उम्मीद की शक्ल में मेरे सपने में आती है 

मुझे देखो, मैं एक आदमक़द इंतज़ार हूँ
विज्ञापन

मैं सुबह की उस किरण को सांत्वना देता हूँ
जो तमाम हरियाली पर गिरकर भी कोई फूल न खिला सकी

चंपा के फूलों की पंखुड़ियाँ सहलाता हूँ 
उनकी सुगंध से ख़ुद को भरता तुम्हारे कमरे के कृष्ण से पूछता हूँ 
चंपा के फूल पर कभी कोई भँवरा क्यों नहीं बैठता

दो पहाड़ियों को सिर्फ़ पुल ही नहीं जोड़ते, खाई भी जोड़ती है

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13656 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11318 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile