विज्ञापन

Hindi Kavita: नवीन सागर की कविता 'पुकारो मुझको कहीं से, बहुत जीवन से भरे लोगों'

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

पुकारो मुझको कहीं से
बहुत जीवन से भरे लोगों
पुकारो नाम लेकर
खींच लो बाहर पकड़ कर हाथ।
अजब डर की खोह में
भीतर बहुत भीतर कहीं
मैं झर रहा हूँ धूल में अपनी
उबारो।
मुझे भी बोलने का सुख
हवा में डोलने का सुख
आत्मा के द्वार पूरे खोलने का सुख
मुझे भी चाहिए
कुछ काम
वर्षा में निरंतर भीगते जाना
कहीं आना कहीं जाना।
निकालो बाहर
अभी इस बंद पारावार में
हर तरफ़ से पंजे बढ़ाती मौत
मुझको घेरती ही घेरती जाती
खुले में
जगत का झूला
नहीं मैंने कभी झूला
फिरूँ मैं स्वयं को भूला
बिखरकर फैल जाना है।

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

416 कविताएं

View Profile

Powari Bhasha

333 कविताएं

View Profile