विज्ञापन

Hindi Poetry: अज्ञेय की कविता- मुझे तीन दो शब्द

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मुझे तीन दो शब्द कि मैं कविता कह पाऊँ। 
        
                                                    
                            

एक शब्द वह जो न कभी जिह्वा पर लाऊँ, 
और दूसरा : जिसे कह सकूँ 
किंतु दर्द मेरे से जो ओछा पड़ता हो। 
और तीसरा : खरा धातु, पर जिसको पाकर पूछूँ— 
क्या न बिना इसके भी काम चलेगा? और मौन रह जाऊँ। 

मुझे तीन दो शब्द कि मैं कविता कह पाऊँ। 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

SATYENDRA KUMAR

112 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8651 कविताएं

View Profile