विज्ञापन

मदर्स डे विशेष: आलोक श्रीवास्तव की मशहूर ग़ज़ल -अम्मा 

काव्य डेस्क

Irshaad
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            धूप हुई तो आंचल बन कर कोने-कोने छाई अम्मा, 
        
                                                    
                            
सारे घर का शोर-शराबा, सूनापन तनहाई अम्मा

सारे रिश्ते- जेठ दोपहरी, गर्म-हवा, आतिश, अंगारे, 
झरना, दरिया, झील, समंदर, भीनी-सी पुरवाई अम्मा

उसने ख़ुदको खोकर मुझमें एक नया आकार लिया है, 
धरती, अंबर, आग, हवा, जल जैसी ही सच्चाई अम्मा

घर में झीने रिश्ते मैंने लाखों बार उधड़ते देखे, 
चुपके-चुपके कर देती है, जाने कब तुरपाई अम्मा

बाबूजी गुज़रे आपस मैं सब चीज़ें तक़्सीम हुईं, तब- 
मैं घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से आई अम्मा
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

977 कविताएं

View Profile