विज्ञापन

दिखाई देते हैं धुँद में जैसे साए कोई : गुलज़ार

अमर शर्मा

Irshaad
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  दिखाई देते हैं धुँद में जैसे साए कोई 
मगर बुलाने से वक़्त लौटे न आए कोई 
विज्ञापन

मिरे मोहल्ले का आसमाँ सूना हो गया है 
बुलंदियों पे अब आ के पेचे लड़ाए कोई 

वो ज़र्द पत्ते जो पेड़ से टूट कर गिरे थे 
कहाँ गए बहते पानियों में बुलाए कोई 

ज़ईफ़ बरगद के हाथ में रा'शा आ गया है 
जटाएँ आँखों पे गिर रही हैं उठाए कोई 

मज़ार पे खोल कर गरेबाँ दुआएँ माँगें 
जो आए अब के तो लौट कर फिर न जाए कोई 
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11235 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile