विज्ञापन

चलो दूर तक अजनबी रास्तों पर पैदल चलें - दीप्ति नवल

दीपाली अग्रवाल

Irshaad
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

अजनबी रास्तों पर


पैदल चलें
कुछ न कहें

अपनी-अपनी तन्हाइयाँ लिए
सवालों के दायरों से निकलकर
रिवाज़ों की सरहदों के परे
हम यूँ ही साथ चलते रहें
कुछ न कहें
चलो दूर तक

तुम अपने माजी का
कोई ज़िक्र न छेड़ो
मैं भूली हुई
कोई नज़्म न दोहराऊँ
तुम कौन हो
मैं क्या हूँ
इन सब बातों को
बस, रहने दें

चलो दूर तक
अजनबी रास्तों पर पैदल चलें।


साभार - कविताकोश 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all