विज्ञापन

भगत सिंह पर अवतार सिंह संधू 'पाश'  की मशहूर रचना

रत्नेश मिश्र

Kavita
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  भगत सिंह
पहला चिंतक था पंजाब का
सामाजिक संरचना पर जिसने
वैज्ञानिक नजरिए से विचार किया था

पहला बौद्धिक
जिसने सामाजिक विषमताओं की, पीड़ा की
जड़ों तक पहचान की थी
विज्ञापन

पहला देशभक्त
जिसके मन में
समाज सुधार का
एक निश्चित दृष्टिकोण था

पहला महान पंजाबी था वह
जिसने भावनाओं व बुद्धि के सामंजस्य के लिए
धुंधली मान्यताओं का आसरा नहीं लिया था

ऐसा पहला पंजाबी
जो देशभक्ति के प्रदर्शनकारी प्रपंच से
मुक्त हो सका

पंजाब की विचारधारा को उसकी देन
सांडर्स की हत्या
असेम्बली में बम फेंकने और
फांसी के फंदे पर लटक जाने से कहीं अधिक है

भगत सिंह ने पहली बार
पंजाब को
जंगलीपन, पहलवानी व जहालत से
बुद्धिवाद की ओर मोड़ा था

जिस दिन फांसी दी गई
उसकी कोठरी में
लेनिन की किताब मिली
जिसका एक पन्ना मोड़ा गया था

पंजाब की जवानी को
उसके आखिरी दिन से
इस मुड़े पन्ने से बढ़ना है आगे
चलना है आगे।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7364 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13069 कविताएं

View Profile