विज्ञापन

कवयित्री अर्चना झा को महादेवी वर्मा सम्मान

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                             अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रू मीडिया समूह के तत्वावधान में महादेवी वर्मा सम्मान- 2024 और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान -2024 का आयोजन 17 मार्च 2024 को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. कविता मल्होत्रा ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. अर्चना गर्ग रही। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार एवं एंकर डॉ. शालिनी अगम, साहित्यकार डॉ. गीतम सिंह, डॉ. संजीव चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार श्री के.डी. पाठक रहे। 
        
                                                    
                            

इस अवसर पर  दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा, नोएडा, लखनऊ, कासगंज, बिहार, जयपुर से आए साहित्यकार, गज़लकार, गीतकार, साहित्य जगत के महानुभावों को सम्मानित भी किया गया। इन्दिरापुरम, ग़ाज़ियाबाद की रहने वाली अर्चना झा को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। अर्चना अपनी ग़ज़लों और छंदों के लिए लोकप्रिय हैं। 


  
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kahar

5 कविताएं

View Profile