फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कई राज्यों में बारिश से तबाही; आज PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक और पेरिस ओलंपिक का आगाज

Sat, 27 Jul 2024 06:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड से गुजरात और महाराष्ट्र तक भारी तबाही मची है। पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम और उसके अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी पर कहर टूटा है। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है और यमुनोत्री मंदिर परिसर के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की शासी परिषद की नौवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें विकसित भारत से जुड़े दृष्टिकोण पत्र पर चर्चा होगी। इसके अलावा, भारतीय खिलाड़ी शुक्रवार की देर रात होने वाले उद्घाटन समारोह के बाद शनिवार को कल सात स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। भारत बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड-गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही
मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड से गुजरात और महाराष्ट्र तक भारी तबाही मची है। पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम और उसके अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी पर कहर टूटा है। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है और यमुनोत्री मंदिर परिसर के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वहीं, गुजरात के नवसारी और महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गई हैं। कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और करीब 4,000 से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

प्रधानमंत्री आज नीति आयोग की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की शासी परिषद की नौवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें विकसित भारत से जुड़े दृष्टिकोण पत्र पर चर्चा होगी। शुक्रवार को आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं। बयान के मुताबिक, इस बैठक का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच सहभागी संचालन तथा सहयोग को बढ़ावा देना, वितरण तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है। पढ़ें पूरी खबर...

पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में भारतः पहले दिन सात स्पर्धा में 18 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती
भारतीय खिलाड़ी शुक्रवार की देर रात होने वाले उद्घाटन समारोह के बाद शनिवार को कल सात स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। भारत बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेगा। इस दौरान 18 खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरेंगे, जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी पूल-बी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Paris 2024
Paris Olympics: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ ओलंपिक का आगाज
आम परंपरा से हटकर 205 देशों के खिलाड़ियों ने बारिश की आशंका के बीच सीन नदी पर नावों में देशों की परेड में हिस्सा लिया और इसके साथ ही रोशनी के इस शहर में ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हो गई। इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मशहूर कालाकार लेडी गागा सहित अन्य ने प्रस्तुतियां पेश की। सबसे पहले ग्रीस का दल आया और फिर अन्य देशों के खिलाड़ी बोट परेड के दौरान दर्शकों का अभिवादन करते रहे। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

मजबूरी का फायदा उठाकर कर्ज में फंसाने वालों से निपटेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने ‘शाइलॉकियन दृष्टिकोण’ वाले कर्जदाताओं के बढ़ते खतरे से निपटने का फैसला किया है। बिना लाइसेंस के धन उधार देने वाले कर्जदाताओं से उधार लेने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। इसमें उधार लेने वालों की वित्तीय बर्बादी और यहां तक कि आत्महत्या भी शामिल है। यहां शाइलॉकियन दृष्टिकोण वाले कर्जदाताओं का आशय अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक शेक्सपियर के नाटक मर्चेंट ऑफ वेनिस के चरित्र शाइलॉक से है, जो नायक को सुरक्षा के रूप में एक पाउंड मांस के साथ कर्ज देता है। पढ़ें पूरी खबर...

गर्मी - फोटो : अमर उजाला
यूरोप-मध्य एशिया में गर्मी की चपेट में नौ करोड़ बच्चे
यूरोप और मध्य एशिया में 9.2 करोड़ बच्चे लू और गर्म हवाओं की चपेट में हैं। यह संख्या इस क्षेत्र के बच्चों की आबादी के हिसाब से आधे से भी ज्यादा है। यूनिसेफ की इस नई रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में गर्मी का कहर सालाना 377 बच्चों की जान ले रहा है। इस रिपोर्ट का आधार यूरोप और मध्य एशिया के 23 देशों से जुड़े आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है। पढ़ें पूरी खबर...
 

एलन मस्क - फोटो : ANI
मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने पिता को बताया क्रूर
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने अपने पिता को क्रूर और निर्दयी बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवियन ने कहा कि मैं उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। दरअसल, कुछ दिन पहले मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने उनसे बेटे को अलग कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

एस-400 वायु रक्षा प्रणाली (फाइल) - फोटो : एएनआई
सुदर्शन का सफल परीक्षण: एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराए दुश्मन के 80% विमान
सुदर्शन एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली ने हाल ही में एक अभ्यास में बड़ी सफलता हासिल की है। इसने दुश्मन लड़ाकू विमान बेड़े के 80 प्रतिशत से अधिक विमानों को मार गिराया, जबकि बाकी को पीछे हटने के लिए मजबूर किया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने यह अभ्यास एक थिएटर में किया, जहां लंबी दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के एक स्क्वाड्रन को तैनात किया गया है। वायु सेना ने यह अभ्यास सैन्य बल में वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के पूरी तरह से एकीकरण को प्रदर्शित करने के लिए किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

विजय माल्या - फोटो : एएनआई
SEBI: विजय माल्या को प्रतिभूति बाजार में प्रवेश करने से रोका
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या पर तत्काल प्रभाव से तीन साल के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। माल्या पर अपनी पहचान छिपाकर भारतीय प्रतिभूतियों में व्यापार करने का आरोप है। सेबी ने कहा, माल्या को तीन साल की अवधि के लिए किसी भी सूचीबद्ध कंपनी या सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित कंपनी के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ने से रोका जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

अगले महीने यूक्रेन जा सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यूक्रेन की यात्रा पर जा सकते हैं। 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से पीएम मोदी की कीव की यह पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी हाल ही में रूस की यात्रा कर लौटे हैं। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगस्त के तीसरे हफ्ते में कभी भी उनकी यात्रा हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें