फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूपी-उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; आज बजट के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

Wed, 24 Jul 2024 07:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

सावन आते ही दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून मेहरबान हो गया है। मंगलवार को भी दिल्ली व आस-पास के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। इसी के साथ यूपी, उत्तराखंड सहित 11 राज्यों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सहयोगी दलों की बैठक में शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार पर भी चर्चा हुई। टीएमसी सूत्रों ने बताया कि बिहार व आंध्र को छोड़कर ज्यादातर राज्यों की अनदेखी पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने भी अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद बुधवार को विरोध प्रदर्शन पर सहमति बनी। इसके अलावा ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी बुधवार यानी आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। लैमी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच शाम को व्यापक बातचीत में लंबे समय से लंबित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों पर नई दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
यूपी-उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट
सावन आते ही दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून मेहरबान हो गया है। मंगलवार को भी दिल्ली व आस-पास के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव कुछ राज्यों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इनमें गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और ममता बनर्जी - फोटो : ANI
आज संसद परिसर में बजट के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सहयोगी दलों की बैठक में शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सपा को छोड़ कर गठबंधन के सभी सहयोगियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। टीएमसी सूत्रों ने बताया कि बिहार व आंध्र को छोड़कर ज्यादातर राज्यों की अनदेखी पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने भी अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद बुधवार को विरोध प्रदर्शन पर सहमति बनी। नीति आयोग की आगामी बैठक के बहिष्कार का प्रस्ताव टीएमसी ने रखा, जिसका डीएमके ने समर्थन किया। हालांकि इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी - फोटो : एएनआई
ब्रिटिश विदेश सचिव लैमी आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर
ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी बुधवार यानी आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। लैमी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच शाम को व्यापक बातचीत में लंबे समय से लंबित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों पर नई दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, दोनों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष और मध्य पूर्व की स्थिति सहित गंभीर वैश्विक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श करने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
कल फ्लोरिडा में नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे ट्रंप
अमेरिका दौरे पर गए इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कल यानी गुरुवार को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात फ्लोरिडा में ट्रंप के निवास मार-ए-लागो पर होगी। पढ़ें पूरी खबर...

भारत के साथ जमीन से जुड़ेगा श्रीलंका - फोटो : ANI
श्रीलंका ने माफी मांगी: कोविड पीड़ित मुस्लिमों का कराया था जबरन दाह संस्कार
श्रीलंका की सरकार ने मंगलवार को औपचारिक रूप से मुस्लिम कोविड पीड़ितों के जबरन दाह संस्कार करने के लिए माफी मांगी है। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती ना करने का आश्वासन दिया है। श्रीलंकाई सरकार ने माफी मांगते हुए कहा कि कोविड काल के दौरान डब्ल्यूएचओ के आश्वासन की अनदेखी की गई थी। जिसमें इस्लामी संस्कारों के अनुरूप दफनाना सुरक्षित था। पढ़ें पूरी खबर...

अटलांटिक महासागर - फोटो : instagram
दक्षिण अटलांटिक में मछली पकड़ने वाली नाव डूबी; छह लोगों की मौत
दक्षिण अटलांटिक महासागर में मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए हैं। ब्रिटिश और स्पेनिश समुद्री अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि फॉकलैंड द्वीप समूह के तट से लगभग 200 मील दूर नाव सवार 27 लोग मछली पकड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
 

मनोज जरांगे - फोटो : एएनआई
जरांगे के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी
पुणे की एक अदालत ने मंगलवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है, क्योंकि जारांगे 2013 के धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत में पेश होने में असफल रहे। पढ़ें पूरी खबर...
 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)
राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस लौटे, कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को वह व्हाइट हाउस लौट आए हैं। इस दौरान उनसे तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के सवाल का जवाब नहीं दिया। वहीं, बाइडन से पूछा गया कि क्या उनकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकती हैं, इस सवाल का जवाब देने से भी राष्ट्रपति बचते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप की रैली के दौरान गोली चली - फोटो : एएनआई / सीएनएन
सीक्रेट सर्विस निदेशक किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दिया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेन्सिलवेनिया की रैली में गोली चलने की घटना के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस निदेशक किम्बर्ली चीटल ने आज इस्तीफा दे दिया। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के प्रयास की घटना के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस आलोचकों के निशाने पर है। पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा उपायों को लेकर कटघरे में आई एजेंसी के निदेशक किम्बर्ली चीटल ने 23 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा - फोटो : ANI
सांसद की चिट्ठी से खफा हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा
सत्ताधारी दल के एक सांसद की शिकायत पर संसद से पुलिस मुख्यालय पहुंची एक चिट्ठी से दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अफरातफरी मच गई। पत्र से पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा इतने नाराज हुए कि उन्होंने घटना के लिए कथित रूप से जिम्मेदार ठहराए गए दो आईपीएस अधिकारियों का रातोंरात तबादला कर दिया। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें