फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 फरवरी 2020 को चर्चा में थी भड़काऊ बयानों पर हाईकोर्ट की सख्ती और लेफ्टिनेंट जनरल बनने वाली तीसरी महिला

Thu, 28 May 2020 08:58 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : court order
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। हालांकि इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसे बाद में और बढ़ा दिया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 28 फरवरी को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है। आइए डालते हैं कुछ खास खबरों पर एक नजर...

देश में खास

1. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक हुई। इसमें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) या राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी)  पर कोई चर्चा नहीं हुई। ममता बनर्जी ने दिल्ली हिंसा का मुद्दा जरूर उठाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

2 of 15
supreme court - फोटो : ANI
देश में खास
2. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में 35 साल से हर शनिवार वकीलों के कार्य बहिष्कार को अवैध ठहराया। साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया और राज्य बार काउंसिल को नोटिस भेजा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 15
डॉ. माधुरी कानिटकर - फोटो : ANI
देश में खास
3. मेजर जनरल माधुरी कानिटकर ने लेफ्टिनेंट जनरल का पद संभाला। रक्षा क्षेत्र में वह यह कीर्तिमान स्थापित करने वाली देश की तीसरी महिला बनीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 15
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
देश में खास
4.
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी ने दिल्ली में हुए दंगों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 15
delhi violence - फोटो : पीटीआई
देश में खास
5.
दिल्ली में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की खबर दुनिया के अखबारों की सुर्खियां बनी।संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस के प्रवक्ता ने भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने ऐसे हालात से निबटने के लिए सलाह भी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 15
Delhi Violence : Gautampuri Area - फोटो : ANI
देश में खास
6. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान गौतमपुरी इलाके के निवासियों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की थी। यहां दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर दंगाइयों का सामना किया और उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 15
IAF Vice Chief Air Marshal Harjit Singh Arora - फोटो : ANI
देश में खास
7.
भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा ने पाकिस्तान के लगातार परमाणु हमले की धमकी देने का जवाब दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 15
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media
देश में खास
8.
मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान लू की स्थिति भी सामान्य से ज्यादा होगी। ग्लोबल वार्मिंग और मौसम चक्र में बदलाव के कारण इस साल मार्च से मई तक भारत के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 15
सोनिया गांधी-राहुल गांधी-असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
देश में खास
9. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषणों को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी, उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी, पूर्व विधायक वारिस पठान और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई की और नोटिस जारी किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 15
Donald trump - फोटो : PTI
देश में खास
10.
खबर आई कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि वह मध्यस्थता नहीं करना चाहते, बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान चाहते हैं कि अमेरिका मध्यस्थ बने। पाक की इस इच्छा का ट्रंप ने क्या जवाब दिया यह भी उन्होंने बताया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 15
एयरस्ट्राइक (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
दुनिया में खास
1. एक हवाई हमले में तुर्की के 33 सैनिक मारे गए, जिसके बाद तुर्की ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू की। ताजा हमलों का आरोप सीरिया की बशर अल-असद सरकार पर लगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

12 of 15
India Pakistan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दुनिया में खास
2. पाकिस्तान ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया। उसने कहा कि यह अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अपनाए जा रहे भेदभाव और बहुसंख्यकों की ओर से लगातार इस्तेमाल होने वाली दबंगई वाली भाषा का नतीजा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

13 of 15
भारत पाकिस्तान - फोटो : सोशल
दुनिया में खास
3. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व को सलाह दी कि वह अपनी धरती पर चल रहे सभी आतंकवादी शिविरों का खात्मा करे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

14 of 15
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : ANI
दुनिया में खास
4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हाल में हुई भारत यात्रा को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर ट्वीट किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

15 of 15
संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण प्रमुख इजुमी नाकामित्सु - फोटो : social media
दुनिया में खास
5. संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण प्रमुख इजुमी नाकामित्सु ने चेताया कि नए सिरे से शुरू हुई परमाणु हथियारों की होड़ पर चेताया। उन्होंने कहा कि बीसवीं सदी में शीतयुद्ध के बाद पहली बार हालात काफी बिगड़ गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें