कोटखाई (रोहड़ू) । कोटखाई में एक पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक चालक की पहचान नेपाल मूल निवासी राज बहादूर के रूप में हुई है। कोटखाई के महासू के गांव बाग के निवासी चेत राम पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि नेपाल के जिला रोल्पा गुराशे का निवासी राज बहादुर पुत्र छोटे लाल चालक के रूप में उसके पास काम करता था। शनिवार को बाग से चलाली गोबर खाद लेकर गया था। लोगों ने उसे जानकारी दी कि उनका वाहन कुपड़ी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन के नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ है। इस सूचना के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचा तो चालक राज बहादुर मृत अवस्था पाया। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।