केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। बिजली बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने कहा कि प्रमाणित विद्युत उपकरणों को ही बाजार से खरीद कर इस्तेमाल में लाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। बिजली गिरने की स्थिति में और बरसात के मौसम में पेड़ और बिजली के खंभों के पास नहीं जाना चाहिए। लोग अपने पालतू जानवरों को घरों के नजदीक बिजली के खंभों में न बांधें। विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता सुख चंद ने भी अपने विचार रखे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में भी बैठक का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनीता ने महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आभार जताया।