जेबीटी भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की सजा पूरी होने पर सिरसा के एक नाई ने अपनी दाढ़ी कटवाई। गांव भरोखा के ओम प्रकाश नाई ने इनेलो सुप्रीमो को 10 साल की सजा होने पर प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक वह जेल से रिहा नहीं होंगे तब तक वह अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। वहीं धान खरीद के सीजन से पहले ही हरियाणा सरकार ने राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स और अन्य धान खरीदारों को बड़ा झटका देते हुए मार्केट फीस को बढ़ा दिया है।
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
हरियाणा में बारीक धान खरीद पर मार्केट फीस बढ़ी
धान खरीद के सीजन से पहले ही हरियाणा सरकार ने राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स और अन्य धान खरीदारों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान घटाई मार्केट फीस को एक बार फिर 0.5 प्रतिशत से 2.0 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि अभी एचआरडीएफ को बढ़ाने का आदेश जारी नहीं किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
सिरसा: सात साल के बाद इस शख्स ने कटवाई दाढ़ी, ओपी चौटाला को सजा होने पर खाई थी न कटवाने की प्रतिज्ञा
गांव भरोखा के ओम प्रकाश नाई ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा होने पर प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री जेल से रिहा नहीं होंगे तब तक वह अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। गुरुवार को इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला और इनेलो जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला गांव भरोखा पहुंचे।
पढ़ें पूरी खबर...
वारदात: मायके से पति के साथ निकली थी, ड्रेन में मिला पांच माह की गर्भवती का शव
एक गर्भवती महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद उसका शव गोहाना में गांव माहरा के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर आठ में फेंक दिया गया। परिजनों के अनुसार महिला सुबह ही अपने पति के साथ मायके से आई थी।
पढ़ें पूरी खबर...
तीसरी लहर से पहले सतर्कता: हरियाणा में लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक देने पर होगा फोकस, अलग कैंप भी लगेंगे
कोरोना की तीसरी संभावित लहर के पहले अब प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज देने पर फोकस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
एक सुर में मंत्री बोले- किसान आंदोलन का चरम हुआ समाप्त, अब सिर्फ राजनीति हावी
हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गुरुवार को पार्टी नेताओं ने एक सुर में किसान आंदोलन पर कटाक्ष किया और इस आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया। भाजपा नेताओं ने बैठक में कहा कि किसान आंदोलन का चरम समाप्त हो चुका है, अब वहां सिर्फ राजनीति हावी है। आंदोलन का एजेंडा पूरी तरह बदल चुका है और यह सिलेक्टिव बनकर रह गया है।
पढ़ें पूरी खबर...