जेबीटी शिक्षक घोटाले में 10 साल की सजा पूरी करने के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला जेल से बाहर आ गए हैं। चौटाला के बाहर आने से हरियाणा में सियासी पारा चढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं हिसार में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का विरोध कर रहे किसानों ने बीजेपी कार्यालय के पास लगे झंडे और फ्लेक्स फाड़ दिए।
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
हिसार में तनाव: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के विरोध में जुटे किसान, झंडे और फ्लेक्स फाड़े
हिसार में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को किसानों ने काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्वक विरोध करने का एलान किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
दिल दहला देने वाली वारदात: चार माह के मासूम को पिलाया तेजाब, इतनी सी थी वजह
पानीपत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चार माह के एक मासूम को मामूली रंजिश में तेजाब पिला दिया गया। दो दिन तड़पने के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद विशाल की रिहाई की तैयारी, तिरंगे के सम्मान में देश विरोधी ताकतों से था भिड़ा
ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद हरियाणा के बेगुनाह युवक विशाल जूड की तत्काल रिहाई के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात कर मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
पढ़ें पूरी खबर...
ओपी चौटाला की रिहाई से बदलेगी राजनीतिक तस्वीर, ऐलनाबाद उपचुनाव व किसान आंदोलन पर भी होगा असर
जेबीटी शिक्षक घोटाले में 10 साल की सजा पूरी करने के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला जेल से बाहर आ गए हैं। चौटाला के बाहर आने से हरियाणा में सियासी पारा चढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: कोरोना ने ली 19 की जान, 174 पॉजिटिव मिले, संक्रमण दर घटकर 0.57 फीसदी पर पहुंची
हरियाणा में बुधवार को कोरोना से 19 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 174 नए केस सामने आए हैं। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.57 व दूसरी लहर की संक्रमण दर 11.99 प्रतिशत है। रिकवरी दर बढ़कर 98.51 फीसदी पहुंच गई है।
पढ़ें पूरी खबर...