बहादुरगढ़ के बाईपास पर गांव कसार के निकट किसान आंदोलन में गए गांव कसार के ही एक व्यक्ति को तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। आंदोलन में शहीद होने का नाम देकर कसार निवासी मुकेश पर तेल छिड़का गया और फिर आग लगाई गई। इससे पहले उसे शराब भी पिलाई गई। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
किसान आंदोलन में बर्बरता: ग्रामीण को पहले शराब पिलाई, फिर शहीद का नाम देकर जिंदा जला दिया
बहादुरगढ़ के बाईपास पर गांव कसार के निकट किसान आंदोलन में गए गांव कसार के ही एक व्यक्ति को तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की कुछ घंटों बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जींद के एक आंदोलनकारी पर तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। घटनास्थल पर आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है।
पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: पूरे हुए मनोहर-2 सरकार के 600 दिन, कोरोना योद्धाओं को पांच हजार की सहायता मिलेगी, ड्रोन निगम बनेगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के गुरुवार को 600 दिन पूरे हो गए। इस दौरान चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल समेत पूरी कैबिनेट के साथ पत्रकारों से बात की और भविष्य का रोडमैप पेश किया।
पढ़ें पूरी खबर...
टीकरी बॉर्डर पर युवती से दुष्कर्म का मामला: हरियाणा सरकार ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका का किया विरोध
टीकरी बॉर्डर पर कोरोना से मरने वाली पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अंकुर की अग्रिम जमानत का बुधवार को हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में विरोध किया। हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल दीपक सभरवाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
अब हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा उपचार, हर जिले में होगी अस्पताल की व्यवस्था
हरियाणा में सड़क हादसों में घायल बेसहारा गोवंश के उपचार और देखभाल के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग सभी जिलों में एक-एक अस्पताल की व्यवस्था करेगा। इस अस्पताल में केवल चोटिल गोवंश का उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात बुधवार को यहां हरियाणा गोसेवा आयोग की समीक्षा बैठक में कही।
पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों का वेतन बढ़ाया
पिछले आठ वर्षों से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे प्रदेश में कार्यरत लगभग 4500 कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। सरकार ने पहली अप्रैल से इनका वेतन तो बढ़ा दिया है लेकिन अनुबंध नहीं बढ़ाया है। कंप्यूटर टीचर्स को पहले 15 हजार और लैब सहायकों को 9 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था। अब इन्हें 18000 और 12000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...