फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: ऑनलाइन चालान भर तुरंत छुड़ा सकेंगे वाहन और सब इंस्पेक्टर पदों पर होगी भर्ती... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें 

Wed, 16 Jun 2021 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में घटना के लिए आईपीएस अधिकारी पंकज नैन समेत 9 अफसरों व कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। 
 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब हर तरह के वाहन चालक मौके पर ही चालान राशि का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही राशि भरने का ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध होगा। दोनों विकल्प का इस्तेमाल कर जब्त वाहन को तत्काल छुड़ाया जा सकेगा। वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस के लिए 400 पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए दोबारा से भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू होंगे और 2 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें 
विज्ञापन


हरियाणा में सब इंस्पेक्टर पदों पर 400 पुरुष व 65 महिलाओं की होगी भर्ती, जानें- आवेदन की तारीख
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस के लिए 400 पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए दोबारा से भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू होंगे और 2 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। 6 जुलाई तक आवेदक फीस जमा करा सकेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...   
विज्ञापन


हरियाणा कैबिनेट के फैसले: ऑनलाइन चालान भर तुरंत छुड़ा सकेंगे वाहन 
हरियाणा में अब हर तरह के वाहन चालक मौके पर ही चालान राशि का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही राशि भरने का ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध होगा। दोनों विकल्प का इस्तेमाल कर जब्त वाहन को तत्काल छुड़ाया जा सकेगा।
पढ़ें पूरी खबर...   

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान: 26 जून को देश के सभी राज्यपाल आवास पर धरना देंगे किसान, राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन
केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गया है। देश में किसान इन कानूनों के विरोध में 26 जून को राज्यपाल आवास पर धरना देंगे। साथ ही राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे। जिसमें एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) स्वामीनाथन फार्मूले के अनुरूप देने की मांग की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...   

हरियाणा: मुरथल यूनिवर्सिटी ने की तैयारी, 10 दिन में होगी अंतिम वर्ष की परीक्षा, 12 दिन में आएगा परिणाम
कोरोना संक्रमण कम होने पर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल ने परीक्षा कराने से लेकर अन्य कार्यों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल 10 दिन में कराई जाएगी और उसके बाद 12 दिन में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, जिससे उनको आगे किसी भी तरह की पढ़ाई करने में परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...   

हरियाणा: बजट सत्र के दौरान सीएम पर हुए हमले के जिम्मेदार थे नौ पुलिस अधिकारी, आठ को नोटिस
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में घटना के लिए आईपीएस अधिकारी पंकज नैन समेत 9 अफसरों व कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। 
पढ़ें पूरी खबर...   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें