संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई की ओर से किसानों ने जाहरी चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम मनोहर लाल व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले जलाए। लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों हुई किसानों की हत्या का विरोध किया गया। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा लेने की मांग हुई। कामरेड हरिप्रकाश ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 अक्तूबर को सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन सोनीपत के पास इकट्ठे होकर रेल रोकी जाएगी। वहीं, 26 अक्तूबर को लखनऊ महापंचायत में जिले से सैकड़ों किसान शामिल होंगे। इस दौरान श्रद्धानंद सोलंकी, हरिप्रकाश, ब्रहमसिंह दहिया एडवोकेट, डॉ. राजेश दहिया, छतर सिंह, ईश्वर सिंह राठी, दलबीर सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह रांगी, मजदूर नेता आनंद शर्मा, कर्मचारी नेता शीलकराम मलिक आदि मौजूद रहे।
Kundli Border Murder Case: हत्यारोपी निहंग सर्बजीत सात दिन के रिमांड पर
कुंडली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में पंजाब के लखबीर सिंह की हत्या करने के आरोपी निहंग सर्बजीत को पुलिस ने शनिवार दोपहर को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास करेगी। कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन स्थल के पास पंजाब के तरनतारन स्थित चीमा खुर्द गांव के लखबीर की शुक्रवार तड़के हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप निहंगों पर लगा था। लखबीर पर धार्मिंक ग्रंथ से बेअदबी करने का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या की थी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
प्रेम कहानी का दुखद अंत: पांच माह की गर्भवती पत्नी को गाड़ी से कुचलकर मरवा डाला, रेलवे पुलिस का एसआई गिरफ्तार
यमुनानगर पुलिस ने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी ने यह हत्या अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। आरोपी अफसर अली रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर महिला को मार डाला था। बरेली निवासी नजमा के साथ उसका प्रेम प्रसंग हुआ। उसके बाद उन्होंने 2019 में शादी कर ली। कुछ समय तो सब कुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और बात बात पर झगड़ा होने लगा। कुछ समय बाद नजमा आपसी सहमति के बाद अपने घर चली गई लेकिन नजमा के परिवार ने महिला थाने में आरोपी अफसर अली की शिकायत कर दी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
LIVE रोहतक: किसान महापंचायत शुरू, राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहुंचे, दोनों ने एक-दूसरे को देखा तक नहीं
रोहतक में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, कांता आल्ड़िया और चरखी दादरी के विधायक सोमवार सांगवान समेत किसान मोर्च के कई पदाधिकारी पहुंच चुके हैं। गुरनाम सिंह चढ़ूनी और राकेश टिकैत ने हाथ मिलाना तो दूर, एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। वहीं, इससे पहले चर्चा थी कि राकेश टिकैत नहीं आएंगे। लेकिन वे पहुंच गए। गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की महापंचायत रोहतक में हो रही है। इसके लिए मकडौ़ली टोल प्लाजा पर आधे किलो मीटर से ज्यादा लंबा टेंट लगाया गया है। वाहनों के लिए रोहतक-गोहाना मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस ने जारी एडवाइजरी में वाहन मालिकों को सलाह दी है कि वे गोहाना रूट का प्रयोग न करें।
पढ़ें विस्तृत खबर...
चंडीगढ़ः हरियाणा रोडवेज की वर्कशॉप्स में बसें धोने वाले कर रहे मैकेनिक का काम, ब्रेकडाउन बढ़े
हरियाणा रोडवेज की वर्कशॉपों में तकनीकी कर्मचारियों का संकट गहराता जा रहा है। बसें धोने वाले कर्मचारी मैकेनिक का काम कर रहे हैं। मरम्मत कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने पर बसों के ब्रेकडाउन बढ़े हैं। आउटसोर्सिंग पर ही तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती हो रही है। 1993 के बाद रोडवेज वर्कशॉपों को पक्के कर्मी मिले ही नहीं। जींद उपचुनाव से पहले हुई ग्रुप डी की भर्ती में परिवहन विभाग को कुछ सहायक वर्ग के कर्मचारी मिले थे। इन्हें वर्कशॉपों में लगाया गया, लेकिन एक भी आईटीआई पास नहीं निकला। बीटेक-एमटेक, बीए व मैट्रिक पास तो इनमें हैं, जिनसे वर्कशॉप में लोहार, वेल्डर, कारपेंटर व इलेक्ट्रिशियन का काम लेना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, विभाग इन्हें इलेक्ट्रिशियन, ब्लैक स्मिथ का दर्जा दिए हुआ है। सूत्रों के अनुसार आउटसोर्सिंग पर भर्ती कर्मियों को वेतन अदायगी में भी मनमानी की जा रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जींद: उचाना पहुंचे गुरनाम सिंह चढ़ूनी, बोले-ऐलनाबाद के लोग बीजेपी-जेजेपी को वोट न दें, किसी को दे दें
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता व भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि गुलाबी सुंडी के कारण कपास उत्पादक किसान तबाह हो गया है। ऐसे में बीटी कॉटन का बीज निकालने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। चढ़ूनी बीकेयू के जिलाध्यक्ष आजाद पालमा के निवास पर पहुंचे थे। शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार राजहठ धर्मी है। राजहठ धर्मिता राज और परिवार को तबाह करती है। उदाहरण रावण का ले लीजिए, यह बीजेपी के लिए नुकसानदायक रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में हम यह कहेंगे कि बीजेपी-जेजेपी को वोट न दें। बाकी किसी को वोट दे दें।
पढ़ें विस्तृत खबर...