चम्पावत में युवक-युवती की नृशंस हत्या कर लाशों को नानकसागर डैम में फेंकने के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। मृत युवक की शिनाख्त बरेली से आए परिजनों ने की। हत्याकांड में बरेली के एक डॉक्टर का नाम भी आ रहा है। पुलिस हत्याकांड को नाजायज संबंधों से जोड़कर भी देख रही है।टुकड़े-टुकड़े कर डाली थी लाश
8 सितंबर को नानकसागर डैम के किनारे दोनों की टुकड़े-टुकड़े लाशें मिली थीं। युवक की पहचान विजयपाल गंगवार (30) के तौर पर हुई। युवती पीलीभीत निशा वर्मा है।दोनों यहां बनबसा स्थित धस्माना अस्पताल में दो महीने से काम कर रहे थे। 6 सितंबर से एक डॉक्टर और वे दोनों लापता थे। डॉक्टर का पता नहीं चला है।डॉक्टर पर शक की सुई
परिजनों ने बताया कि विजय कंपाउंडर था जबकि निशा नर्स। परिजनों के मुताबिक बरेली का एक डॉक्टर दोनों को लेकर आया था और 6 सितंबर से दोनों के लापता होने पर डॉक्टर से पूछा तो उसने धमकाया।मृतक विजय के बारे में पता चला है कि वह विवाहित था। उसकी तीन बेटियां हैं। वहीं युवती निशा तलाकशुदा थी। उसकी एक बेटी है। निशा का ससुरालियों के साथ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।बरेली से आए परिजनों ने कहा कि विजय, निशा और आरोपी डॉक्टर के बीच आए दिन झगड़ा होता था।