फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ठोका शतक, सभी भारतीय कप्तानों को पछाड़ा

Fri, 11 Oct 2019 02:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को अपना 26 वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी के साथ विराट बतौर कप्तान 40 अंतरराष्ट्रिय शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
रिकी पॉन्टिंग
बतौर कप्तान सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में विराट फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से एक शतक पीछे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 41 शतक लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
दोनों ही कप्तानों में खास बात यह है कि दोनों ने ही अपने करियर में टी-20 क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाए हैं और इनके सारे शतक सिर्फ वनडे और टेस्ट क्रिकेट में ही बने हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
कोहली ने ये उपलब्धि दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 109वें ओवर में हासिल की। वे अपने शतक के साथ ही टेस्ट में 26 शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने इस मामले में दिग्गज सुनील गावस्कर को भी पीछे छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें