Big B with mercedes benz v class
- फोटो : Social
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में देश की सबसे महंगी एमपीवी खरीदी है। यह एमपीवी पूरी दुनिया में अपने लग्जरी इंटीरियर और शानदार फीचर्स के लिए फेमस है। V-Class Expression Long wheelbase की एक्स-शोरूम कीमत 68.40 लाख रुपए और टॉप एंड V-Class Exclusive Extra Long wheelbase की कीमत 81.90 लाख रुपए है। इसके लान्ग व्हीलबेस वर्जन में 6 सीटें आती हैं, जबकि एक्स्ट्रा लान्ग वर्जन में 7 लोग बैठ सकते हैं। V-Class में कई हाइ-एंड फीचर दिए गए हैं, इसकी बीच वाली सीटों को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है और पीछे के यात्रियों से वार्तालाप किया जा सकता है। यह कार बिजनेसमैन और सेलेब्रिटिज के लिए बिल्कुल परफेक्ट कारो में से एक है। इंजन की बात करें तो V-Class में 2.1 लीटर का बीएस-6 डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 163 पीएस की पावर और 380 एनएम का टार्क देता है। इसमें 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं यह एमपीवी मात्र 10.9 सेकंड्स में 100 किमी, प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।