फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: पानीपत में किसानों की महापंचायत, सिरसा में व्यक्ति की हत्या

Sun, 26 Sep 2021 06:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के पानीपत की नई अनाज मंडी में किसानों ने महापंचायत की। पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान बड़ी संख्या में जुटे। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में किसानों ने महापंचायत आयोजित की। किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हुंकार भरी और सरकार पर निशाना साधा। उधर, बच्चों को सड़ा अनाज वितरित करने वाले अब हरियाणा सरकार बख्शेगी नहीं। सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। गृह मंत्री अनिल विज के दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाले कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें हरियाणा की पांच बड़ी खबरें

विज्ञापन


सरकार की सख्ती, बच्चों को सड़ा अनाज, खराब दूध वितरित करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
हरियाणा के स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में सड़ा अनाज और एक्सपायरी डेट का दूध वितरित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश सरकार ने जारी किए हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले सामने आने पर सरकार ने यह सख्त रुख अपनाया है। निदेशक मौलिक शिक्षा ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर

यह भी पढ़ें: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर
विज्ञापन


गृह मंत्री विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी सस्पेंड
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस तरह के कार्यों में शामिल किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन

दुष्यंत ने कांग्रेस पर बोला हमला
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब के ताजा राजनैतिक हालात का जिक्र किया और कहा कि ऐसी ही उथल-पुथल जल्द ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखने को मिल सकती है। यह कांग्रेस के अंत की ओर अंतिम कुछ कदम होंगे। जिस पार्टी को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं, वह देश के विकास के लिए कदम नहीं उठा सकती।  पढ़ें विस्तृत खबर

यह भी पढ़ें: पंजाब मंत्रिमंडल का गठन: नौ पुराने और छह नए चेहरों को मिली जगह, 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ नरवाना थाने में शिकायत की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बारे में एक अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अफवाह उनके खिलाफ नरवाना के सदर थाने में शिकायत की है। अफवाह के अनुसार सम्मान दिवस समारोह में भाषण के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के एक प्रतिबंधित शब्द का प्रयोग किया, जिसके खिलाफ नरवाना के एक युवक ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दे दी। पढ़ें विस्तृत खबर

सिरसा में अधेड़ की हत्या

हरियाणा के सिरसा में परिवार पर हमला कर अधेड़ की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला बडागुढा के गांव लक्कडावाली का है, जहां 50 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।  पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें